{"_id":"6a33f593506ddac20c07fcf5","slug":"saints-deliberate-on-preserving-nation-dharma-and-culture-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150314-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संतों ने किया राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संतों ने किया राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संत मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संत मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इसमें देशभर के विभिन्न पीठों, अखाड़ों और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े संत-महात्माओं व धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर मंथन किया। बैठक में हिंदू समाज के संगठन, सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, गौसंरक्षण, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, युवा जागरण, धर्मांतरण की चुनौतियों, राष्ट्रीय एकात्मता तथा भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों के वैश्विक प्रसार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। संतों ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन संस्कृति में निहित है और धर्म, सेवा व समरसता के आधार पर ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। बैठक में जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विश्वात्मानंद महाराज, साध्वी ऋतंभरा, डॉ. चिन्मय पंड्या सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य दिनेश, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता व केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, बलराम कपूर और सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे।