{"_id":"6a620af5630527808a05ba72","slug":"odisha-family-defrauded-of-318-lakh-under-the-pretext-of-char-dham-yatra-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151788-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चारधाम यात्रा के नाम पर ओडिशा के परिवार से 3.18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चारधाम यात्रा के नाम पर ओडिशा के परिवार से 3.18 लाख की ठगी
Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के नाम पर ओडिशा के सिबानंद प्रधान (नारायणी अपार्टमेंट, सुनारिमुंडा, जिला झारसुगुड़ा) के परिवार से 3.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, ट्रिपलांजा ट्रैवल एजेंसी की प्रतिनिधि रिधिमा वर्मा ने 11 वयस्क और दो बच्चों के लिए 25,500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2.80 लाख रुपये का पैकेज बुक कराया, जिसमें हेलीकॉप्टर सेवा, होटल और दो समय भोजन का दावा किया गया था।
परिवार हरिद्वार पहुंचकर ओ प्लाजा होटल में ठहरा। यात्रा के दौरान चालक ने हेलीकॉप्टर टिकट न देकर 30 हजार रुपये नकद ले लिए। राणा हेरिटेज होटल, राणाचट्टी पहुंचने पर होटल ने भुगतान मांगा, क्योंकि एजेंसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। मजबूरन परिवार ने 17,500 रुपये और दूसरे होटल में 15 हजार रुपये अलग से चुकाए। शिकायत के अनुसार, उन्होंने एजेंसी को 2.38 लाख रुपये ऑनलाइन, चालक को 30 हजार रुपये नकद और वाहन संबंधी भुगतान के रूप में 50 हजार रुपये दिए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।