सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One Arrested with 101 Narcotic Capsules; Medical Shop Operator Absconding

Haridwar News: 101 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार, मेडिकल संचालक फरार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
One Arrested with 101 Narcotic Capsules; Medical Shop Operator Absconding
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने रावली महदूद क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 101 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ स्टोर पर बैठे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दुकान स्वामी मौके पर नहीं मिला। प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी स्थित महादेव मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसआई विकास रावत ने औषधि निरीक्षक मेघा और हरीश सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। तलाशी लेने पर स्टोर के काउंटर में रखे एक डिब्बे से स्पास्मो ट्रामाडोल के 101 कैप्सूल बरामद हुए। जांच में पाया गया कि कैप्सूल की स्ट्रिप पर अंकित बैच नंबर, निर्माण तिथि और अन्य विवरण जानबूझकर मिटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बरामद दवाओं को नारकोटिक श्रेणी की दवा बताते हुए कहा कि बिना रिकॉर्ड और चिकित्सकीय परामर्श के इनकी बिक्री प्रतिबंधित है। मौके से पकड़े गए युवक ने अपना नाम सागर निवासी बरसी, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर हाल ब्रह्मपुरी रावली महदूद बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर बैठकर नशा करने वालों को ये दवाइयां बेचता था। उसने यह भी बताया कि दुकान का स्वामी मनीष कुमार निवासी नकुड़, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर है। नशीली दवाइयां वही मंगाता था। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed