{"_id":"6a2019c72492bad682063e3e","slug":"one-accused-arrested-with-four-stolen-motorcycles-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149671-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ करीब 21 चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, एक जून को ग्राम जमालपुर खुर्द निवासी राहुल पुत्र रमेश चंद ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि 26 मई को सूर्यांश पैकेजिंग फैक्टरी के औद्योगिक क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई। दो जून को आकाश निवासी महादेवपुरम फेस-2 सिडकुल व कामरान पुत्र ईनाम निवासी कोटरावान ज्वालापुर ने भी ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई। दोनों की बाइकें 20 और 24 मई को स्वर्ण जयंती पार्क के गेट के बाहर से चोरी कर ली गई थीं। लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की खोजबीन शुरू की। इस बीच सुराग मिलने मंगलवार रात औद्योगिक क्षेत्र चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी पहचान विकास कुमार निवासी ग्राम झबरपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल रावली महदूद, थाना सिडकुल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने वाहन चोरी की घटनाएं कबूल की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई चार बाइकें बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने थाना बहादराबाद में पतंजलि के पास से भी एक बाइक चोरी की थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी विकास कुमार के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के 21 मामले दर्ज हैं। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos