{"_id":"6a202195caed1dd8390a9590","slug":"improve-crop-quality-through-regular-soil-testing-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-149672-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मिट्टी की नियमित जांच से लाएं फसल गुणवत्ता में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मिट्टी की नियमित जांच से लाएं फसल गुणवत्ता में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालढांग। डालूपुरी गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विभाग की ओर से हुई गोष्ठी में किसानों को स्वस्थ मिट्टी, टिकाऊ खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती प्रति जागरूक करना था।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नीलकांत ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की नियमित जांच एवं वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने से उत्पादन लागत कम की जा सकती है। फसल की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार ने किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी। इस मौके पर मोहित कुमार, रतन लाल, गजेंद्र लाल, गणेश मणि घिड़ियाल, मनोज कुमार, रणबीर सिंह, ताजवर सिंह, मुखराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos