{"_id":"6a201ff93a94d9f8f9061371","slug":"the-up-irrigation-department-has-evicted-the-van-gujjars-who-had-been-settled-there-for-years-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-149663-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यूपी सिंचाई विभाग ने वर्षों से बसे वन गुर्जरों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यूपी सिंचाई विभाग ने वर्षों से बसे वन गुर्जरों को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनौरी। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बुधवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वर्षों से रह रहे वन गुर्जरों को हटा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने धनौरी तथा आसपास के क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। सुबह शुरू हुआ यह अभियान देर शाम तक चलता रहा। अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध कब्जों को हटाया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से पहले सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सरकारी भूमि पर जहां कहीं भी अवैध कब्जा पाया जाएगा, उसे तत्काल हटाया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ अनुज बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos