{"_id":"69aedd6d74ac3785830db8f8","slug":"one-day-employment-fair-in-haridwar-on-13th-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-593-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेला 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेला 13 को
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से आयोजित मेले में बेरोजगारों का विभिन्न क्षेत्र में योग्यता के अनुसार चयन किया जाएगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में जिले की लगभग 4 से 5 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इन कंपनियों की ओर से करीब 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) के अलावा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी शैक्षिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
Trending Videos