सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposition to the installation of a mobile tower without permission.

Haridwar News: बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने का विरोध

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the installation of a mobile tower without permission.
विज्ञापन
हरिद्वार। बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ शिवालिक नगर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने टावर के निर्माण पर रोक लगाने के लिए ईओ को शिकायत की है।

शिवालिक नगर के एस-क्लस्टर के लोगों ने नगर पालिका के ईओ (अधिशासी अधिकारी) को शिकायती पत्र देकर बताया कि बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। ओम प्रकाश, ठाकुर सिंह रावत आदि ने बताया कि मकान नंबर एस-125 (S-125) की छत पर बिना मोहल्लेवासियों की सहमति के नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल टावर खड़ा किया जा रहा है, जबकि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। बताया कि टावर से निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। आवासीय भवन की छत पर भारी टावर और भारी-भरकम जनरेटर लगाने से आसपास के मकानों की संरचनात्मक सुरक्षा को खतरा है। घने आवासीय क्षेत्र में बिना लोकल अथॉरिटी और पड़ोसियों की मंजूरी के ऐसा निर्माण पूरी तरह अवैध है, इसलिए, मोबाइल टावर के निर्माण पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed