{"_id":"69c7e2dbc112af51730bafaf","slug":"pm-shri-girls-inter-college-is-the-backbone-of-development-for-girls-kaushik-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146701-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं के लिए विकास की रीढ़ है पीएमश्री कन्या इंटर कॉलेज: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं के लिए विकास की रीढ़ है पीएमश्री कन्या इंटर कॉलेज: कौशिक
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री
- कॉलेज के मंच के लिए टिनशेड बनाने की घोषणा की
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बालिकाओं के विकास की रीढ़ है। कॉलेज से बेटियों को शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। शनिवार को पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर के पहले वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बालिकाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। छात्राएं योजनाओं का लाभ उठाकर अपना सुनहरा भविष्य बनाएं।
कहा कि शायद उत्तराखंड का एकमात्र विद्यालय होगा। जिसमें एडमिशन के लिए लाइन लगती है। उन्होंने बालिकाओं को निरंतर आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट कार्यों को करने की प्रेरणा दी।जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अमित कुमार चंद ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने बेटियों से राष्ट्र निर्माण के लिए पढ़-लिखकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पूनम राणा ने अतिथियों को बैज अलंकरण, स्मृति चिंह और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्हें भेंट स्वरूप पौधे भी दिए। छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रथम बार विद्यालय की पत्रिका उन्नत्ति के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। पूर्व और वर्तमान मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा, डायट प्राचार्य मेराज, पूर्व अपर निदेशक आनंद भारद्वाज, अभिभावक संघ अध्यक्ष शिवानी, पूर्व अध्यक्ष टीका पूर्व मंत्री संदीप, रश्मि, शालिनी, योग्यता नेगी, अनुराधा आर्य, चंद्रपाल, पंकज गुप्ता, सुनील दत्त पांडे, चारू, निम्मी, अनुराधा, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos