सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Property dealer stopped on the road, beaten up, threatened with murder

Haridwar News: प्रॉपर्टी डीलर को रास्ते में रोककर की मारपीट, हत्या की धमकी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Property dealer stopped on the road, beaten up, threatened with murder
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के चचेरे भाई प्रॉपर्टी डीलर को रास्ते में रोककर मारपीट कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, राजबीर कटारिया निवासी रोशनाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च को वह किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव के ही जोगेंद्र कटारिया ने रास्ते में रोककर धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद हाथपाई कर दी। आरोप लगाया कि विरोध करने पर जोगेंद्र ने उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पूर्व में जोगेंद्र के खिलाफ सिडकुल थाने में रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। तभी से वह रंजिश रखता चला आ रहा है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed