{"_id":"6a1040d2d28b4ffc7b0cbca8","slug":"report-filed-over-allegations-of-dumping-non-vegetarian-biryani-into-the-ganga-canal-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149120-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगनहर में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगनहर में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दोनों को पहले ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जा चुकी है।
हिंदू क्रांति दल के कार्यकर्ता चरनजीत पाहवा ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात दुर्गा विहार क्षेत्र के पास दो युवक बाइक पर नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवक ड्रम में भरी नॉनवेज बिरयानी को गंगनहर में फेंक रहे थे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवक ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोप लगाया कि दोनों युवक इस तरह की गतिविधि पहले भी करते रहे हैं। ये गंगा का अपमान है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos