{"_id":"6a0ef2abe680c724ab07f94d","slug":"retired-teacher-accuses-son-and-daughter-in-law-of-harassment-report-says-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149073-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका ने बेटे-बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका ने बेटे-बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने बेटे और बहू पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, गाली-गलौज, घरेलू हिंसा और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अदिति त्यागी पत्नी योगेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी न्यू शिवालिक नगर ने तहरीर में बताया कि वह सेंटमैरी स्कूल हरिद्वार से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। आरोप है कि उनका पुत्र अनुग्रह त्यागी और पुत्रवधू शैल त्यागी तीन माह से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। दोनों अक्सर गाली-गलौज कर घर के बाहर सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। आरोप लगाया कि पांच मार्च को पुत्रवधू ने अभद्र व्यवहार कर मारने का प्रयास किया। छह मार्च को उनका पुत्र शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की।
आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उन्हें 14 मार्च को अपनी बेटी के घर दिल्ली जाना पड़ा। 29 मार्च को घर लौटने के बाद भी दोनों का व्यवहार नहीं बदला। रोजाना अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज करते रहे। आरोप लगाया कि बेटे ने उनकी अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी है और मौका पाकर सामान व महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाल लेता है। 12 अप्रैल को जब कुछ जरूरी दस्तावेज नहीं मिले और उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने अपमानजनक शब्द कहकर बात टाल दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos