{"_id":"69c9098990460b3cde0e6875","slug":"ritesh-shah-became-the-kotwal-of-bhagwanpur-and-chandrabhan-singh-of-jwalapur-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146718-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रितेश शाह भगवानपुर और चंद्रभान सिंह ज्वालापुर कोतवाल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रितेश शाह भगवानपुर और चंद्रभान सिंह ज्वालापुर कोतवाल बने
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार देर रात सात इंस्पेक्टरों और चार सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। चार एसआई में से दो को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही चौकी प्रभारियों के तबादले भी किए जा सकते हैं।
एसएसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोतवाली नगर से इंस्पेक्टर रितेश शाह को कोतवाली प्रभारी भगवानपुर बनाया गया है। ज्वालापुर कोतवाली से निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। कोतवाली बहादराबाद के निरीक्षक विजय सिंह को झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलौर कोतवाली से इंस्पेक्टर अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। बुग्गावाला थाने से निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को मंगलौर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुखपाल मान को मंगलौर में एसएसआई बनाया गया है। भगवानपुर में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलौर के एसएसआई मनोज गैरोला को बहादराबाद भेजा गया है। इसके अलावा झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह और बहादराबाद के एसएसआई नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
Trending Videos