{"_id":"69d3b4fde4a58ae7c403f4ba","slug":"runner-manisha-wins-double-title-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-147074-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धावक मनीषा ने जीता दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धावक मनीषा ने जीता दोहरा खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
- 1500 मीटर दौड़ में प्रथम व 3000 में रहीं तृतीय
बहादराबाद। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्रा मनीषा ने शानदार प्रदर्शन किया। मनीषा ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम व 3000 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे वे 24 से 26 अप्रैल को तुमकुर में आयोजित 24वीं जूनियर नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमाकांत पांडे सहित सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos