सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scooter riders were hit and attacked with stones

Haridwar News: स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारकर पत्थर से किया वार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Scooter riders were hit and attacked with stones
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से बाजार जा रहे दो भाइयों को दूसरी स्कूटी पर सवार युवकों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अमित कुमार निवासी कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई शिवम के साथ स्कूटी से कनखल बाजार जा रहा था। बिजलीघर के सामने श्रीयंत्र मंदिर के निकट पीछे से आ रही एक स्कूटी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, स्कूटी सवार दो युवक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक युवक ने पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। आरोप है कि युवक के हाथ में चाकूनुमा धारदार हथियार भी था। इसके बाद उसके भाई शिवम के पीछे भी पत्थर लेकर दौड़ा। लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे और खुद को रसूखदार बताते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उनके कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed