सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scooty rider dies after being hit by an unknown vehicle

Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by an unknown vehicle
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवक को वाहन ने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात आयरिश पुल फ्लाईओवर के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौरव बडोनी (36) पुत्र एसएन बड़ोनी, निवासी शिवालिक नगर क्लस्टर-एस, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गौरव की स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन व चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed