फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SDRF rescued two women drifting in the Ganga

Haridwar News: गंगा में बह रही दो महिलाओं को एसडीआरएफ ने बचाया

Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDRF rescued two women drifting in the Ganga
कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से दो महिलाएं अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं। दोनों महिलाएं बहते हुए डूबने लगीं तो घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार एटा, उत्तर प्रदेश निवासी मिथलेश (58) और सर्वेश (50) शनिवार सुबह कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचीं थीं। स्नान के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं। महिलाओं को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए मदद के लिए सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्थिति का आकलन कर गंगा के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उन्हें गंगा से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed