{"_id":"6a777a5a6abea7dac304c7f5","slug":"second-kanwar-pilgrim-injured-in-the-accident-dies-during-treatment-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1037934-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हादसे में घायल दूसरे कांवड़ यात्री की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हादसे में घायल दूसरे कांवड़ यात्री की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर लगने से घायल हुए दूसरे कांवड़ यात्री की भी एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हुई थी। श्यामपुर पुलिस ने ऋषिकेश पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
शुक्रवार को कांगड़ी फ्लाईओवर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने बाइक सवार तीन कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही मनीष निवासी गांद कॉलोनी फरीदाबाद की मौत हो गई थी। मयंक और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात घायल मयंक ने भी दम तोड़ दिया। कमल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने की है। वहीं पुलिस रोडवेज बस चालक की तलाश में जुटी है।