{"_id":"6a81a323b9a2afb74805853c","slug":"shri-ram-vidya-mandir-teams-clinch-the-championship-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-152718-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: श्री राम विद्या मंदिर की हॉकी टीमों ने किया चैंपियनशिप पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: श्री राम विद्या मंदिर की हॉकी टीमों ने किया चैंपियनशिप पर कब्जा
Sun, 16 Aug 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रामपुर यूपी में हुई नॉर्थ जोन की अंडर-19 की प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सीबीएसई नॉर्थ जोन -1, गर्ल्स एंड बॉयज हॉकी टूर्नामेंट में श्री राम विद्या मंदिर की टीमों ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। अब टीमें नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
गत वर्षों की भांति सीबीएसई की ओर से इस साल भी सीबीएसई नॉर्थ जोन -1, गर्ल्स एंड बॉयज हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 14 जुलाई 2026 तक स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल (सिम्स) रामपुर यूपी में करवाया गया। इसमें श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार की बालिकाओं और बालकों ने अंडर -19 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। टीमों ने चैंपियनशिप पर कब्जा कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
स्कूल के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि बालिकाओं की नेशनल प्रतियोगिता अक्तूबर में पंजाब और बालकों की नेशनल प्रतियोगिता हरियाणा में होगी। प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीम ने पूल ए के सभी मैच जीते और टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मैच में श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की बालिकाओं ने डीपीएस बरेली को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच पूल ए की ही टीम प्लेटिनम वैली के साथ हुआ। टीम ने शानदार खेल खेला और फाइनल मैच 4-0 से जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
बालक वर्ग में चार टीमों के बीच लीग मैच खेले गए। श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर के बालकों ने बहुत ही सुंदर खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने अपने सभी लीग मैच जीत कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। इस जीत पर स्कूल के मैनेजर राजीव भल्ला और प्रधानाचार्य बबीता श्रीनिवास ने बच्चों को बधाई दी है।