सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stopping the car in the middle of the road and making a reel proved costly.

Haridwar News: बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बनाना पड़ा महंगा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Stopping the car in the middle of the road and making a reel proved costly.
विज्ञापन
धनौरी। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। धनौरी स्थित तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बना रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कुछ युवक तिरछा पुल के बीच वाहन पर बैठकर वीडियो बना रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। सूचना मिलने पर धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को फटकार लगाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही न केवल खुद के लिए, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed