सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Supply remained stalled in many villages for three hours, leaving villagers distressed

Haridwar News: तीन घंटे तक कई गांवों में ठप रही आपूर्ति, ग्रामीण परेशान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Supply remained stalled in many villages for three hours, leaving villagers distressed
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह पांच बजे आपूर्ति ठप होने के बाद आठ बजे चालू हो पाई।
Trending Videos

पथरी व भट्टीपुर स्थित बिजली घर से जुड़े गांवा में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। रोजाना कई-कई घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। उपेन्द्र सैनी, गजेन्द्र सैनी, प्रमोद शर्मा, गुलबहार, आरिफ का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती व ट्रिपिंग की जा रही है। 24 घंटे में 15-16 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के ग्रामीणों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बिजली की लाइनों में फाल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। स्थानीय स्तर पर कोई बिजली कटौती नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed