{"_id":"6a073198514bf84d8d0f7c79","slug":"suspect-roaming-with-intent-to-cut-open-atm-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148850-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एटीएम काटने की फिराक में घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एटीएम काटने की फिराक में घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। एटीएम मशीन काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोप है कि आरोपी एटीएम काटने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी ने पहले भी एटीएम काटने का प्रयास करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। डैंसो चौक के पास पाल मार्केट जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खोखे के पीछे बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम निवासी ग्राम कुसावली, तहसील सरधना, जिला मेरठ हाल निवासी मीनाक्षीपुरम, सिडकुल बताया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर ग्राइंडर मशीन, एक्सटेंशन बोर्ड, लोहे की रॉड, ग्राइंडर ब्लेड, चाबियां, टेप, पेचकस और अन्य उपकरण मिले।
एसओ अजय शाह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता है और वहीं से ग्राइंडर मशीन लाया था। उसने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और डैंसो चौक स्थित एटीएम को काटकर नकदी चोरी करने की योजना बना रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी उसने एटीएम काटने की कोशिश की थी, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण वह सफल नहीं हो सका। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।