सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Kapilananda Saraswati becomes Mahamandaleshwar of the Niranjani Akhara

Haridwar News: स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 23 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Swami Kapilananda Saraswati becomes Mahamandaleshwar of the Niranjani Akhara
विज्ञापन
- कनखल के जगद्गुरु आश्रम में पट्टाभिषेक, 13 अखाड़ों के संत रहे मौजूद
Trending Videos

- कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में आयोजित हुआ भव्य पट्टाभिषेक समारोह
- धर्म त्याग और साधना से संरक्षित संतों के प्रयास और उनकी प्रबल इच्छाशक्ति की आवश्यकता : जगद्गुरु
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में स्वामी कपिलानंद सरस्वती को निरंजनी अखाड़े का नया महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी 13 अखाड़ों के संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक व चादर अर्पित कर उनका अभिषेक किया।

समारोह की अध्यक्षता जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने की। उन्होंने कहा कि स्वामी कपिलानंद सरस्वती अखाड़े की उन्नति और धर्म-संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संत परंपरा में त्याग, साधना और विकारों से दूर रहने की महत्ता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि साधना संतों की वास्तविक शक्ति है और इसके पूर्ण होने पर ही संत की आभा प्रकट होती है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इस पद को महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास जताया कि स्वामी कपिलानंद सरस्वती अखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने ज्ञान, ध्यान और तप को संत जीवन की आधारशिला बताया। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने समारोह के संयोजन में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी आदि योगी पुरी, स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी अनंतानंद, महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी, महंत साधनानंद, महंत सूर्यांश मुनि, महंत खेम सिंह, स्वामी भक्ति गिरी, स्वामी संतोषानंद, संघ नेता पदम सिंह, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा और अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed