सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR lodged in case of theft of jewellery from businessman's house

Haridwar News: कारोबारी के घर से जेवरात चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of theft of jewellery from businessman's house
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कॉलोनी में एक कारोबारी के घर में घुसकर लाखों की कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, सचिन पाराशर निवासी एचएन-43, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, ज्वालापुर ने तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात में अज्ञात चोर घर का गेट फांदकर अंदर घुसे। कमरों के दरवाजों का लॉक तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी से सोने की अंगूठी, कानों के सोने के आभूषण, नकदी से भरा रेजगारी का डिब्बा, एडीडास के जूते समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना उनके घर में लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह इस घटना का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने घटना से पहले रेकी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed