सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Baba Vishwanath Maa Jagdishila Doli Yatra was welcomed at Har Ki Pauri

Haridwar News: बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का हरकी पैड़ी पर हुआ स्वागत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath Maa Jagdishila Doli Yatra was welcomed at Har Ki Pauri
विज्ञापन
हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत से शुरू हुई 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा बुधवार को हरकी पैड़ी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी कर रहे हैं। हरकी पैड़ी पर भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगा पूजन और डोली स्नान कराया गया। इसके बाद यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के लिए आगे बढ़ी।
Trending Videos

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने डोली यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला तीर्थ भगवान शिव और शक्ति की आराधना का केंद्र है। यात्रा के संस्थापक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यह डोली यात्रा संपूर्ण उत्तराखंड को धार्मिक एकता के सूत्र में पिरोती है। यात्रा संयोजक कैलाशपति मैठानी ने बताया कि गंगा दशहरा पर यह यात्रा विशौन पर्वत ग्यारह गांव हिंदाव टिहरी गढ़वाल में बाबा विश्वनाथ धाम में समाप्त होगी। डोली यात्रा का स्वागत करने वालों में आमेश शर्मा, वरुणेश चौधरी, मनोज झा, रुद्राक्ष सराय वाले, शाश्वत वशिष्ठ, विनोद नेगी और रजत शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed