सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to name a ghat after state agitators

Haridwar News: एक घाट का नाम राज्य आंदोलनकारियों के नाम रखने की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to name a ghat after state agitators
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारियों और हरिद्वार में एक घाट का नाम उत्तराखंड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर रखने की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। समिति ने राज्य सरकार पर विगत नौ वर्षों से विश्वासघात करने और कोरी घोषणाओं से गुमराह करने का आरोप लगाया।
Trending Videos




केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण आंदोलनकारियों में भारी रोष है। उन्होंने जनपद स्तरीय चिह्नीकरण समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की। जोशी ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन 15 दिन के भीतर बैठक नहीं बुलाता तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान तेज सिंह रावत, महीपत सिंह नेगी, जगत सिंह रावत, एमएस वर्मा, जसवंत सिंह बिष्ट, उमाशंकर वशिष्ट, विद्यासागर गुप्ता, लता पंत, बबीता डंडरियाल, हुकुम सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed