सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenager from Gujarat drowns and goes missing while bathing in the Ganges.

Haridwar News: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Teenager from Gujarat drowns and goes missing while bathing in the Ganges.
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुजरात से आए श्रद्धालुओं के परिवार एक किशोर गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भूपतवाला स्थित बलराम घाट की है। पुलिस को सूचना मिली कि ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें हरसिल चौहान (16) पुत्र राजू भाई निवासी सूरत गुजरात अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना के समय मौके पर परिवार के सदस्य नागजी भाई चौहान, गीता, तूरुपती, पूजा, आयुष, रोशनी, जानकी, धार्मिक मौजूद थे। सभी ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक किशोर लापता हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जल पुलिस को मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थानों पर ही गंगा स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed