{"_id":"6a6f81e5606690164d0cac09","slug":"the-accidents-have-raised-questions-about-safety-with-the-death-of-eight-passengers-leaving-the-administration-stunned-haridwar-news-c-5-1-drn1020-1033210-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हादसों से सुरक्षा पर उठे सवाल, आठ यात्रियों की मौत से प्रशासन सहमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हादसों से सुरक्षा पर उठे सवाल, आठ यात्रियों की मौत से प्रशासन सहमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हादसे में यात्रियों के साथ जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने
एक सड़क हादसे में दो मोटर साइकिल सवारों की गति का परिणाम
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के शुरुआती दो दिनों में हुए तीन गंभीर हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनाओं में आठ कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई है। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा निगरानी को कड़ा कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थिति का जायजा लिया। यही नहीं बहादराबाद क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एनएचएआई के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
बता दें कि कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन ही चंडीगढ़ से आए चार किशोर यात्रियों की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद अगले तीसरे दिन पथरी क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो यात्रियों की जान चली गई। इसी दिन बहादराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास गाटर गिरने से गाजियाबाद के दो और यात्रियों की मौत हुई।
कुंभ मेले की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में चूक हुई है इसको भी हादसों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बावजूद इसके जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कुंभ की तैयारियों में चल रहे निर्माण कार्य को 25 जुलाई तक रोकने और व्यवस्था को सामान्य करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित की थी। इसमें कई विभाग तय समय सीमा में कार्य पूरा करने में विफल रहे। वहीं कई संस्थान अभी भी मनमानी कर रहे हैं। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए संस्थान को खुला रखने का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
इन हादसों से भी नहीं सतर्क हैं लोग
यात्रा के दूसरे दिन चंडीगढ़ से आए चार किशोर यात्री डूब गए। तीसरे दिन पथरी क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की टक्कर में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हुई। इसी दिन बहादराबाद में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाटर की चपेट में आने से दो यात्रियों की जान चली गई। इन गंभीर हादसों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को कई स्थानों का निरीक्षण किया। हाईवे पर हुए हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। यही नहीं शनिवार को रुड़की में कांवड़ खंडित होने के आरोप पर एक कार को क्षतिग्रस्त किया गया। बहादराबाद-ज्वालापुर के बीच एक युवक के साथ तेल मालिश में गलत तेल के इस्तेमाल को लेकर मारपीट भी हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पंचक से पहले सतर्कता की अनदेखीर सड़क किनारे पड़ें हैं निर्माण सामाग्री के ढेर
शनिवार को रुड़की में कांवड़ खंडित होने के आरोप पर एक कार को क्षतिग्रस्त किया गया। बहादराबाद-ज्वालापुर के बीच एक युवक के साथ मारपीट भी हुई। ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेने के बजाए रोड किनारे निर्माण कार्य के लिए भारी भरकम मात्रा में ईंट-पत्थर जमा कर दिए गए हैं। इन्हें समय से हटाने की आवश्यकता है। वहीं अगर देखें तो कुंंभ मेले की तैयारियों के चलते हो रहे निर्माण कार्यों में देरी हुई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को 25 जुलाई तक निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित की थी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि कांवड़ के दौरान किसी जगह निर्माण सामग्री न रखी जाए। आदेश की अनदेखी करते हुए कई कार्यदायी संस्थाओं ने अभी भी सड़क किनारे तमाम ईंट-पत्थर के ढेर जमा कर दिए हैं। इसको लेकर फिलहाल जिलाधिकारी गंभीर हैं। उन्होंने तत्काल ऐसे सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुरक्षा चुनौतियां को देखे हुए संत भी कर रहे हैं अपील
बहादराबाद-ज्वालापुर के बीच एक युवक के साथ मारपीट भी हुई। अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी हरकी पैड़ी से यात्रियों को सुरक्षित भेजने में जुटे हैं। प्रशासन संतों और आश्रमों के परमाध्यक्षों से संपर्क कर रहा है। उनसे अनुयायियों से अनुशासन में रहने की अपील करने को कहा गया है।