{"_id":"69ce72b84fb0bdf0b905a6f2","slug":"three-arrested-including-driver-in-case-of-crushing-scooter-rider-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146902-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में चालक सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में चालक सहित तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र मामला, हादसे के बाद लोगों ने किया था हंगामा
हरिद्वार/श्यामपुर। नशे की हालत में स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक और दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। दो युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया। मुख्य आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार की रात चंडी देवी रोपवे हाईवे के पास कार चालक ने नशे में दो स्कूटी सवारों को पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में स्कूटी सवार प्रवेश पुत्र रंजन निवासी ग्राम गाजीवाली श्यामपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद लोगों ने चंडी घाट चौकी पर हंगामा किया था। पथराव कर शीशे तोड़ दिए थे। तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों की भीड़ को खदेड़ा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चौकी प्रभारी नवीन चौहान को जांच सौंपी थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी कार चालक आयुष साहु निवासी सदर नया बाजार मेरठ कैंट थाना सदर जनपद मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने नशे में कार चलाकर दुर्घटना कर दी थी। कार में सवार अंश राठौर और अभय राठौर निवासी सदर बाजार मेरठ का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
Trending Videos