{"_id":"6a328f2cf34a81a9ff0ef9f6","slug":"three-employees-arrested-for-stealing-silver-recovered-from-scrap-at-the-company-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150263-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी चोरी में तीन कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी चोरी में तीन कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित सीएमआर ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कंपनी के ही तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 581.87 ग्राम चांदी बरामद की है। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सीएमआर ग्रीन कंपनी के एचआर मैनेजर ऋषि तिवारी ने 15 जून को शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी में बाहर से बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम स्क्रैप आता है, जिसकी कर्मचारियों की ओर से छंटाई की जाती है। छंटाई के दौरान स्क्रैप से चांदी, तांबा, पीतल और कभी-कभी सोना जैसी कीमती धातुएं भी निकलती हैं। पिछले कई महीनों से छंटाई प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली चांदी की मात्रा अपेक्षा से कम जमा हो रही थी। उन्होंने कर्मचारियों पर चोरी की आशंका जताई थी। एसओ अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
एसओ ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इस दौरान तीन कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उनसे सख्ती से पूछा गया तो कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी दीपक निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली बुलंदशहर हाल अशोक वाटिका हरिनगर कॉलोनी सिडकुल, रवि चौहान निवासी ग्राम रोशननगर थाना उझानी बदायूं हाल विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर, कमल कुमार निवासी शहबाजपुर शिवालाकला बिजनौर हाल रामधाम कॉलोनी सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी थैली के भीतर कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई 581.87 ग्राम चांदी बरामद कर ली। तीनों को जेल भेज दिया गया है।