{"_id":"694686074313168afc09c569","slug":"trees-planted-on-enemy-property-were-illegally-cut-a-report-was-filed-against-two-people-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142429-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शत्रु संपत्ति पर लगे पेड़ों को चोरी से काटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शत्रु संपत्ति पर लगे पेड़ों को चोरी से काटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर लगे पेड़ों को चोरी से काट दिया गया। एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। राजस्व उप निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, राजस्व उपनिरीक्षक रविकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम देवपुर मुस्तहकम, परगना ज्वालापुर तहसील में स्थित खसरा संख्या 293म क्षेत्रफल 0.7680 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में शकूर पुत्र खुदाबख्श निवासी जगजीतपुर हाल पाकिस्तान के नाम दर्ज है, जिसे शत्रु संपत्ति की श्रेणी में रखा गया है।
17 दिसंबर को भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से आए अधिकारियों ने राजस्व विभाग के साथ मौके निरीक्षण किया। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान यहां संजू निवासी अजीतपुर थाना कनखल एक यूकेलिप्टिस और एक पॉपलर का पेड़ काटता हुआ मिला।
पूछताछ में संजू ने बताया कि उसे यह कार्य सन्नी नाम के व्यक्ति न ठेके पर दिया था। सन्नी इसी शत्रु संपत्ति की भूमि पर अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहा था। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अवैध झोपड़ी को हटवाया गया। पुलिस को कटे हुए दोनों पेड़ सुपुर्द कर शुक्रवार को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X