सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested for creating ruckus on the road

Haridwar News: सड़क पर हुड़दंग मचाने पर दो गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for creating ruckus on the road
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात दो व्यक्ति सड़क पर हल्ला करते हुए उत्पात मचा रहे थे। लोगों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अनसुना कर दिया और हंगामा करने लगे। तब पुलिसकर्मियों ने आरोपी दुर्गेश कुमार निवासी देवरिया हाल निवासी रानीपुर व नारायण उपाध्याय निवासी कुशीनगर हाल रोशनाबाद, सिडकुल को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos


---------------------
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 27 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। आशंका जताई है कि किशोरी किसी के बहकावे में आकर घर से चली गई। एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed