सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two named, six unidentified persons arrested for assaulting a vehicle recovery agent

Haridwar News: वाहन रिकवरी एजेंट को पीटने में दो नामजद, छह अज्ञात पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Two named, six unidentified persons arrested for assaulting a vehicle recovery agent
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
Trending Videos


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया जिसमें उसकी उंगली टूट गई। घायल को मेला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राव निशात पुत्र राव दिलशाद निवासी गढ़मीरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आर्य नगर ज्वालापुर स्थित खुराना एसोसिएट्स में कलेक्शन का काम करता है। 12 जनवरी को वह अपने सहकर्मी अनमोल के साथ रानीपुर झाल के पास गंगोत्री यार्ड गया था। जहां अमजद निवासी गाडोवाली, दानिश निवासी कस्साबान ज्वालापुर ने अपने पांच-छह साथियों के साथ आकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसके हाथ की एक उंगली टूट गई व कई चोटें आईं। अनमोल का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। उसने कोतवाली में शिकायत दी। समझौते के आधार पर उसने जब दोनों युवकों से इलाज में हुए खर्च के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed