सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Under suspicious circumstances, the young woman committed suicide by hanging herself.

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances, the young woman committed suicide by hanging herself.
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई, लेकिन अभी कारण साफ नहीं हो पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात रोशनाबाद निवासी बिंदर पाल ने पुलिस को सूचना दी कि शनि देव मंदिर रोशनाबाद के पास एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। मृतका की पहचान सोनम (24) पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नागल सोती, थाना मंडावली बिजनौर यूपी के रूप में हुई। वह वर्तमान में रोशनाबाद स्थित शनि देव मंदिर के पास किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि युवती धीरज कुमार के मकान में किराये पर रह रही थी। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। मामला आत्महत्या का है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed