सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vehicle theft gang caught, two stolen bikes recovered

Haridwar News: वाहन चोर गिरोह पकड़ा, दो चोरी की बाइक बरामद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang caught, two stolen bikes recovered
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर में अवैध गतिविधियों और वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस टीम का आईएमसी चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जितिन निवासी ग्राम रेतोशिया, थाना पिशामा सीतापुर हाल टीन मार्केट रावली महदूद, दीपक सक्सेना निवासी ग्राम धर्माखेड़ा लखीमपुर खीरी हाल टीन मार्केट रावली महदूद, सचिन निवासी यादव मोहल्ला, निकट शिव मंदिर, मैगल गंजखीरी, लखीमपुर खीरी हाल टीन मार्केट रावली महदूद, थाना सिडकुल के रूप में हुई।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। बरामद दोनों मोटरसाइकिलें अलग-अलग थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से संबंधित हैं। एक बाइक सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे से जुड़ी है, जबकि दूसरी बहादराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed