{"_id":"69ee091f31136ac61e051c60","slug":"woman-attacked-with-brick-head-fractured-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148012-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला पर ईंट से हमला, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला पर ईंट से हमला, सिर फूटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में बेटे को पिटाई से बचाने पहुंची महिला पर पड़ोसी ने ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के सिर पर गहरी चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अनिशा सिंह पत्नी अमित कुमार निवासी फेज-2 इंद्रलोक कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल की शाम कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र ने उनके बेटे अभीर के साथ मारपीट की। बेटे को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। आसपास के लोगों और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया व पांच टांके लगाए। आरोप है कि घटना के दौरान किशपाल ने भी सुरेंद्र का समर्थन किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X