{"_id":"6981ce2f6685227be009d2e8","slug":"a-delegation-met-with-the-chief-minister-to-demand-the-creation-of-a-new-district-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-117831-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जिला बनाने की मांग के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जिला बनाने की मांग के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पुरोला को अलग जिला बनाए जाने की मांग को लेकर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पुरोला क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, प्रशासनिक कठिनाइयों और जनभावनाओं से सीएम अवगत कराया और जिला गठन की मांग को मजबूती से रखा।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुरोला क्षेत्र दुर्गम एवं पहाड़ी होने के कारण आम जनता को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित नौडियाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की जमीनी समस्याएं रखी। कहा कि पुरोला क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब एवं साधनहीन लोग निवास करते हैं, जो दूरी और संसाधनों के अभाव में अपनी समस्याएं जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंचा पाते। प्रतिनिधिमंडल में पुरोला ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल, सर बडियार विकास समिति के अध्यक्ष एवं सरताल पर्यटन समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, ठेकेदार यूनियन के कोषाध्यक्ष शीशपाल रावत, एमएस बोरा मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos