सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There is no road or electricity facility in Kevala Tok of Mori.

Kotdwar News: मोरी के केवला तोक में सड़क और बिजली की सुविधा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 11 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
There is no road or electricity facility in Kevala Tok of Mori.
web -
विज्ञापन
पुरोला। मोरी प्रखंड के बैनोल गांव के केवला तोक में आज भी सड़क और बिजली सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने सड़क और बिजली सुविधा के लिए लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है।
Trending Videos


ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड निर्माण के 25 वर्ष बाद भी केवला तोक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है जिससे गांव के 35 परिवारों को आज भी दो किमी पैदल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैनोल गांव में संचालित सतलुज विद्युत परियोजना से क्षेत्र की कृषि भूमि डूब क्षेत्र में आ गई है। ऐसे में बैनोल के ग्रामीण अब केवला तोक में ही खेतीबाड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि केवला तोक में सड़क व विद्युत व्यवस्था को कई बार शासन प्रशासन से पत्राचार भी किया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने सड़क व विद्युत की समस्या का तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन पर साहिल सिंह चौहान, दर्शन रावत सिंह महेंद्र सिंह, करतार सिंह रावत, गोविंद सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed