{"_id":"699b09a5e4a2fd5b6a00ed7a","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-5000-was-arrested-from-tamil-nadu-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121923-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांच हजार रुपये का इनामी तमिलनाडु से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांच हजार रुपये का इनामी तमिलनाडु से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर की थी लाखों की ठगी
कोटद्वार। वीडियो एडिट कर उसमें अश्लील दृश्यों को शामिल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख रुपये लेने वाले को कोटद्वार पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया।
मई 2024 में कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसकी वीडियो को एडिट कर उसमें अश्लील दृश्यों को शामिल कर उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इससे बचने के लिए उससे 3.54 लाख रुपये की रकम हड़प ली गई। एक आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी पवन के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक और आरोपी की पहचान रुक्कू निवासी मेवात, हरियाणा के रूप में हुई थी। उसके बार-बार ठिकाना बदल लेने पर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। एसएसपी सर्वेश पंवार ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि टीम ने वांछित रुक्कू को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि वांछित रुक्कू के विरुद्ध हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रकम हड़पता था। कोटद्वार में ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए तमिलनाडु में जाकर ड्राइविंग करने लगा था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X