सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Literary figure Dangwal was honored with Dhad Samman

Kotdwar News: धाद सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार डंगवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Literary figure Dangwal was honored with Dhad Samman
विज्ञापन
कोटद्वार। धाद लोकभाषा एकांश की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गढ़वाली भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया। इस मौके पर साहित्यकार व चित्रकार अनुसूया प्रसाद डंगवाल को धाद सम्मान से सम्मानित किया गया।
Trending Videos


नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्यमी दीपक बनियाल, विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त पीएल शाह, गढ़वाल हितैषणी सभा दिल्ली के रमेश घिल्डियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद कोटनाला ने किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप जीवन की राह चुनने का अवसर देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनुसूया प्रसाद डंगवाल के नाटक मायादार भूत का रश्मि बहुखंडी के निर्देशन में उत्कर्ष, नेहा, अलका, आंचल, शिवम, दीपक, सुंदर लाल जोशी, आभास, रूपा, लक्ष्मी ने भावपूर्ण मंचन किया। समारोह में सुखदेव दर्द की पुस्तक चितेली त्यारा बानो का विमोचन भी किया गया। वहीं, कवि सम्मेलन में राजेश खत्री, वंदना बडोला, सरोजनी कुकरेती, संपत्ति नेगी, महेंद्र जदली, मनोज घिल्डियाल ने काव्यपाठ किया। संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष रिद्धि भट्ट, सचिव राजेश खत्री उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed