सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agniveer recruitment rally: More than 1100 youths from Pauri district participated.

अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally: More than 1100 youths from Pauri district participated.
विज्ञापन
विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का सातवां दिन
Trending Videos

कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन बुधवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए पौड़ी जनपद के पंजीकृत 1,132 में से 1,100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
बुधवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के सातवें दिन पौड़ी जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया। दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया लेकिन 600 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षता जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
आज पौड़ी जनपद के 1201 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन बृहस्पतिवार (आज) को पौड़ी जनपद के 1201 युवा प्रतिभाग करेंगे।

.
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed