फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allegations of campaigning on public property, complaint lodged with DM

Kotdwar News: सार्वजनिक संपत्तियों पर प्रचार का आरोप, डीएम से की शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Allegations of campaigning on public property, complaint lodged with DM
कोटद्वार/दुगड्डा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के एक नेता पर सार्वजनिक संपत्तियों पर राजनीतिक प्रचार का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी पौड़ी से शिकायत की है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक भवनों और बस प्रतीक्षालयों पर भाजपा नेता का नाम, चुनाव चिह्न और राजनीतिक नारे लिखे गए हैं। यह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और सार्वजनिक संपत्ति नियमों का उल्लंघन है। दुगड्डा और कोटद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रचार 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। सार्वजनिक संपत्तियों का राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। बिना अनुमति दीवार लेखन आदर्श आचार संहिता के विपरीत है। शिकायत के समर्थन में फोटो साक्ष्य भी दिए गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, बलवीर सिंह रावत, जयमल सिंह, राघवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक सिंह, कुलदीप पटवाल, परमानंद और योगंबर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed