{"_id":"69c9235ba5e1ae3fbf0b4788","slug":"army-soldiers-taught-techniques-to-beat-stress-through-laughter-yoga-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122641-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सेना के जवानों को हास्य योग से तनाव को मात देने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सेना के जवानों को हास्य योग से तनाव को मात देने के सिखाए गुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरआरसी लैंसडौन में दो चरणों में हुआ हास्य योग शिविर, सेंटर में गूंजे ठहाके
लैंसडौन। हास्य योग केंद्र व इंस्टीट्यूट ऑफ हास्य योग इंडिया की ओर से हास्य योग शिविर हंसों और फिट रहो विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हंसी की योगशाला और मस्ती की पाठशाला में विभिन्न प्रकार के हास्य योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के मूल मंत्र बताए गए।
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में हास्य योग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वालित कर किया। द्वितीय चरण के शिविर का उद्घाटन परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने किया। रेजिमेंट के सैन्य अधिकारियों, जेसीओ, रिक्रूट्स ने हास्य योग के गुर सीखे। द्वितीय चरण में सैनिक के परिजनों ने प्रशिक्षण लिया।
मुख्य अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जतिन कोही, सह शिक्षक सुशील जैन, विपिन गुप्ता, मीडिया सचिव अंजना गुप्ता, हास्य योग शिक्षिका अलका जैन और सहायक योग शिक्षक सत्यपाल ने अपनी हास्य कला से मन मोहा। योग गुरु जतिन कोही ने कहा कि समूह में खुलकर हंसने व सांस लेने की क्रियाओं का संयोजन हास्य योग है जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण है।
15 से 20 मिनट का हास्य योग तनाव हार्मोन को कम करता है। हास्य योग हृदय रक्त परिसंचरण में सुधार, ब्लड प्रेशर में नियंत्रण, प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती, फेफड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने रोजाना 15 से 20 मिनट हास्य योग कर तनाव कम करने की सलाह दी। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने हास्य योग गुरु को स्मृति चिह्न भेंट किया।
Trending Videos