फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   At the state level, Bhavna secured the seventh rank and Aarav the fifth.

Kotdwar News: राज्य स्तर पर भावना ने सातवीं और आरव ने पाई पांचवीं रैंक

Thu, 23 Jul 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 23 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
At the state level, Bhavna secured the seventh rank and Aarav the fifth.
इंडियन टैलेंट ओलंपियाड स्पर्धाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्रों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एक्सीलेंस मेडल अवार्ड से सम्मानित विद्यार्थियों में दक्षिता, दिव्यांशु, आयुष, कार्तिक शामिल रहे। भावना व आरव ने राज्य स्तर पर पुरस्कार जीता। विभिन्न स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल पाने वालों में याशिका, दृष्टि, अनिकेत, इशिता, समर्थ, ओजस, आराध्या, प्राची, तेजस, सारांश, सार्थक, जैद, रितेंद्र, इशानी, तनवी, आयुष, सिद्धि, आशिका, लक्षित शामिल रहे। सिल्वर मेडल पाने वालों में स्रवी, आद्विक, काव्यांश, इशानी, अथर्व, अनाया, दिव्यांशु शामिल रहे। वहीं, ब्रांस मेडल पाने वालों में मनस्वी, अयांश, आराध्या, सुकृति, मन्नत, सूरज, वेदांश शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या ज्योति कुलाश्री को सर्वश्रेष्ठ समन्वयक, दुर्गापुरी की प्रधानाचार्या कविता रावत को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्या का एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, पुष्पा केष्टवाल, नितिश कुमार, अतुल बडोला, शांति गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed