सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Atal Utkrisht GIC Balli's annual function celebrated with great pomp

Kotdwar News: धूमधाम से मनाया अटल उत्कृष्ट जीआईसी बल्ली का वार्षिकोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Atal Utkrisht GIC Balli's annual function celebrated with great pomp
विज्ञापन
कोटद्वार। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में पूर्व छात्र सम्मेलन तो आकर्षण का केंद्र था ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावविभोर भी किया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह वार्षिकोत्सव से पहले आयोजित हुए पूर्व छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि भूतपूर्व छात्र सुनील सिंह नेगी एवं विशिष्ट अतिथि प्रसन्न सिंह नेगी रहे। प्रधानाचार्य युगजीत चंद सेमवाल व अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भूतपूर्व छात्रों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। भूतपूर्व छात्र डॉ. दिवाकर बेबनी, प्रभाकर बेबनी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन काला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव की मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रमिला देवी बलूनी, दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख दुगड्डा सुनील नेगी, प्रदेश भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ मधुसूदन बलूनी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक रेनू बिष्ट ने नवनिर्मित भौतिक प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed