फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base Hospital: Rapid testing of potential dengue patients begins

बेस अस्पताल : डेंगू के संभावित मरीजों की रेपिड जांच शुरू

Sat, 08 Aug 2026 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital: Rapid testing of potential dengue patients begins
कोटद्वार। मौसम की उठापटक के दौरान कई दिन तक वायरल के मरीजों की हालत में सुधार नहीं होने पर बेस अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीजों की रेपिड जांच शुरू कर दी गई है। यह राहत की बात है कि अब तक जांच में एक भी मामला पॉजिटिव नहीं मिला है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने डेंगू वार्ड में बेड आरक्षित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई के मध्य से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में वायरल फैला है। रोजाना वायरल पीड़ित 30 से 40 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, जांच के लिए पैथोलॉजी लैब में भी दिन भर कतार लगी नजर आ रही है। फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी से कई दिन तक उपचार कराने के बाद भी जिन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है, डेंगू की आशंका के चलते उनकी रेपिड जांच कराई जा रही है। फिजिशियन डॉ. ध्यानी ने बताया कि वायरल से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार देने के साथ ही उन्हें जरूरी परामर्श दिए जा रहे हैं। सबसे पहले तो मच्छरों से बचाव के लिए प्रयास किए जाने हैं। घर के आसपास सफाई रखने, कहीं पानी एकत्र न होने देने, रात में मच्छरदानी लगाकर सोने पर ध्यान देना होगा। खानपान में घर का बना ताजा हल्का भोजन लेने, फ्रिज का पानी नहीं पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-------------
डेंगू के सामान्य लक्षण
अचानक तेज बुखार और सिर व आंखों के पीछे तेज दर्द
अधिक थकान व कमजोरी, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द
जी मिचलाना, उल्टी आना, त्वचा पर लाल चकत्ते
-------------
डेंगू के चेतावनी संकेत
पेट में लगातार तेज दर्द या सूजन, बार-बार उल्टी आना
मसूड़ों या नाक से खून आना, उल्टी में खून आना
मल का रंग काला होना, बहुत ज्यादा बेचैनी होना
अत्यधिक सुस्ती या सांस लेने में तकलीफ होना

--------------
डेंगू की रोजाना 5-7 रेपिड जांच कराई जा रही हैं। अब तक एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। डेंगू वार्ड को सैनिटाइज करने के साथ ही कुछ बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है। -डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed