फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Harkishan Sahib's Prakash Utsav celebrated with devotion

Kotdwar News: श्रद्धा से मनाया गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाशोत्सव

Sat, 08 Aug 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Guru Harkishan Sahib's Prakash Utsav celebrated with devotion
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारे में शाम श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। स्त्री सत्संग मंडल की श्रद्धालु महिलाओं ने गुरुबाणी गायन किया। आनंद साहिब के पाठ के बाद सर्वजन के जीवन में सुख-शांति-समृद्धि की अरदास की गई। हुकुमनामे के बाद लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह ने गुरु हरिकिशन साहिब के उपकारों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह ने गुरु साहिब के प्रकाश गुरुपर्व की बधाई देते हुए गुरु इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में सुशोभित गुरुद्वारा बंगला साहिब गुरु हरकिशन साहिब का ऐतिहासिक स्थान है। गुरुजी ने दिल्ली को महामारी से बचाया था। श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में दर्शन स्नान करने वालों के दुख-रोग आज भी दूर होते हैं। इस अवसर पर स्त्री सत्संग मंडल की अध्यक्ष प्रवेश भाटिया, पुष्पा भाटिया, मनोज कुमार सैनी, राजकुमार छाबड़ा, बलराम भाटिया, गुलशन डूडेजा, सरदार महिमा सिंह, सरदार संदीप सिंह खालसा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed