फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopards are constantly coming to the population of Lansdowne, causing panic

Kotdwar News: लैंसडौन की आबादी में लगातार आ रहा गुलदार, दहशत

Sat, 08 Aug 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Leopards are constantly coming to the population of Lansdowne, causing panic
लैंसडौन। क्षेत्र की आबादी और बाजार क्षेत्र में रात के समय कई दिन से गुलदार देखा जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, दिन में बंदरों के उत्पात से आमजन परेशान है।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर, बनिया मोहल्ला निवासी अनूप कन्नौजिया ने बताया कि गत तीन दिनों से उनके मकान व पड़ोसी संजय वर्मा के मकान के पीछे वाले भाग के निकट गुलदार घंटों घात लगाकर बैठ रहा। शुक्रवार रात उन्होंने गुलदार को काफी नजदीक देखा। उन्होंने खुद को टॉयलेट में बंद कर जान बचाई। गुलदार तीन दिन से कुत्तों को शिकार बनाने के लिए बनिया मोहल्ला में आ रहा है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। अनूप कन्नौजिया एवं संजय वर्मा ने लोगों की सुरक्षा के लिए मोहल्ले में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। दिन भर बंदरों का उत्पात सदर बाजार में व्याप्त है। बंदर टीन की छतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। व्यापार मंडल के संरक्षक गंभीर सिंह रावत एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed