{"_id":"6a09c087f4438ebac002f548","slug":"bharat-scouts-and-guides-assessment-examination-concluded-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123741-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भारत स्काउट एवं गाइड की जांच परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भारत स्काउट एवं गाइड की जांच परीक्षा संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 17 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत स्काउट एवं गाइड पौड़ी गढ़वाल की तीन दिवसीय जनपदीय तृतीय सोपान जांच परीक्षा रविवार को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इसमें दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल और कोट ब्लॉक से 66 स्काउट एवं 54 गाइड ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा में प्रतिभागियों का मूल्यांकन ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें, लैशिंग, शिविर कौशल और बीपी-6 लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आरएस नेगी और शिक्षाविद् सुषमा थलेड़ी उपस्थित रहे। बीईओ द्वारीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों से आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।
डॉ. सुषमा थलेड़ी ने स्काउटिंग से देशभक्ति, स्वावलंबन और शारीरिक विकास के गुणों पर जोर दिया। कार्यक्रम के संयोजक चंदन सिंह नकोटी ने सेवा भावना और आत्मनिर्भरता के विकास की बात कही। जिला सचिव केसर सिंह असवाल, जिला गाइड आयुक्त शांति रतूड़ी, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शकुंतला बुडाकोटी, पुष्पा बलोदी, ब्लॉक सचिव राकेश भट्ट और जसवीर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रूपचंद लखेड़ा ने किया। संवाद