सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers Create Uproar Over Dumping of Road-Cutting Debris into Canal

Kotdwar News: आम का शौकीन हाथी ने तोड़ी रेंज कार्यालय की चहारदीवारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 17 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers Create Uproar Over Dumping of Road-Cutting Debris into Canal
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़ में कच्चे आम को खाने के शौकीन हाथी ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर की चहारदीवारी को तोड़कर आम के पेड़ को भी तहस नहस कर दिया।

कालागढ़ की नई काॅलोनी में आम नागरिक वन्यजीवों के विचरण से त्रस्त हैं। अब आम खाने के शौकीन हाथी ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्राधिकारी के आवासीय कार्यालय परिसर को अपना निशाना बना डाला। हाथी ने आम खाने के लिए चहारदीवारी को तोड़ दिया। वन विभाग के गश्ती दल वन्यजीवों को जंगलों में खदेड़ने में दूसरे स्थानों पर लगे थे। वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार आधी रात को हाथी आया। उसने कार्यालय व आवास में पेड़ व दीवार भी तोड़ दी। वन विभाग के गश्ती दलों को पहले से ही सतर्क किया गया है। जनता से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed